ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अबतक 530 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सूडान में 72 घंटों के युद्ध विराम को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का काम शुरू कर दिया है।

26 April 2023

और पढ़े

  1. दुनिया का एकलौता छोटा और सुंदर सा देश जहां पर एक भी मस्जिद नहीं है
  2. King Charles III Coronation: ब्रिटेन के लिए आज ऐतिहासिक दिन, किंग चार्ल्स की ताजपोशी समारोह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे लंदन
  3. Boris Johnson को ऋण देने के मामले में BBC के अध्यक्ष Richard Sharp ने दिया इस्तीफा
  4. Pak News in Hindi: पाकिस्तान में होगा तख्तापलट? पूर्व पीएम के बयान ने उड़ाई पाक सरकार की नींद
  5. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला, बाल- बाल बचे किशिदा
  6. 92 साल में 5वीं बार करेंगे शादी, जानिए कौन हैं वो दूल्हा और दुल्हन
  7. लंदन के उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन, खालिस्तानियों ने उतारा तिरंगा
  8. फिर बौखलाया सनकी तानाशाह किम जोंग, परमाणु युद्ध की तैयारी करने को कहा
  9. कौन थे डॉ मारियो जोस मोलिना, अपनी शोध में किया था कई खोज
  10. इमरान खान के काफिले में पलटी गाड़ी, तोशखाना मामले में पेशी के लिए जा रहे थे इस्लामाबाद
  11. न्यूजीलैंड में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 7.1 मापी गई भूकंप की तीव्रता
  12. इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस से भिड़े समर्थक
  13. Pakistan Blast: आत्मघाती हमले में 9 की मौत, 13 से ज्यादा लोग घायल
  14. रूस ने युक्रेन पर किया बड़ा हमला, अब बखमुत पर है रूस की नजर
  15. Zoom ने 1,300 कर्मचारियों को बहार निकालने के बाद प्रेसिडेंट को किया बर्खास्त

सूडान में 72 घंटों के युद्ध विराम को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन कावेरी के तहत अबतक 530 लोगों को सूडान से बाहर निकाला है।

सूडान से लोगों को बचाने के लिए भारत सरकार ने सऊदी अरब के जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित किया है। मंगलवार को भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने 278 नागरिकों के पहले जत्थे को आईएनएस सुमेधा के जरिए बाहर निकाला।

सरकार सू़डान में फंसे हुए भारतीयों को जरूरी राहत सामग्री में उपलब्ध करवा रही है। भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान सी130 को भी सूडान से लोगों को भारत लाने के लिए लगाया गया है। *Chhattisgarh Nexal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 11 जवान शहीद

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अनुसार, पहले सी130 विमान से 121 नागरिकों को और फिर दूसरे विमान से 135 लोगों को बाहर निकाला गया है। सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने सऊदी अरब के जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

बता दें कि भारत सरकार ने सूडान में करीब 3000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया है। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन निकासी अभियान पर नजर रखने के लिए जेद्दा में पहुंच गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सूडान से लोगों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना का एक और जहाज आईएनएस तेग को शामिल किया गया है। यह जहाज सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस जहाज में अधिकारी और सूडान में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X