
दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर एक भी मस्जिद नहीं है। क्या आपको पता है कि भारत के पड़ोस में स्थित इस देश में मुस्लिम रहते तो हैं लेकिन यहां पर केवल बौद्ध मंदिर और कुछ हिंदू मंदिर हैं। वहां पर कोई मस्जिद नहीं है।
इस छोटे से सुंदर देश का नाम भूटान है। भूटान की कुल आबादी 7.5 लाख के आसपास है। यहां की कुल 84.3 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है और दूसरे नंबर पर 11.3 फीसदी हिंदू आबादी है।
यह भी पढ़ें- Hero MotoCorp: 20,000 रुपये सस्ती मिलेगी Hero की ये Scooter, जानें क्या-कुछ है खास
भूटान में मंदिर और बौद्ध मंदिर और मठ हैं। लेकिन इस देश में कोई मस्जिद नहीं है। यहां पर मुस्लिमों की आबादी 5000 से 7000 के आसपास है। कई बार यहां रहने वाले मुस्लिमों ने मस्जिद निर्माण के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार की तरफ से इसकी इजाजत नहीं दी गई।
कुछ साल पहले ही भूटान की राजधानी थिंफू में एक शानदार हिंदू मंदिर का निर्माण किया गया था। यह भूटान के राजा ने ही करवाया था। भूटान में मुस्लिमों की आबादी करीब 01 फीसदी है।
भारत के केरल राज्य के बराबर ही इसका क्षेत्रफल है। लेकिन केरल की आबादी 3.46 करोड़ है। जबकि भूटान की आबादी 7.5 लाख के आसपास है। भूटान में ईसाई समुदाय के लोग भी रहते हैं लेकिन वहां पर चर्च बनाने की अनुमति सरकार द्वारा नहीं दी गई है।