
New Delhi: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtami) 6 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 8 सितंबर 2023 को दही हांडी उत्सव मनेगा. माना जाता है कि द्वापर युग से ही दही हांडी का उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है.इस पर्व भगवान् कृष्णा की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है. इस पर्व को आम तौर पर महाराष्ट्र और गुजरात का पर्व का पर्व माना जाता था लेकिन अब पुरे देश में इसे जोर-शोर से मनाया जाता है. तो चलिए जानते है इस साल दही हांडी उत्सव कब है, इसका महत्व और आखिर क्यों मनाते हैं ये त्योहार.
दही हांडी उत्सव 2023 डेट
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 को है . वही 8 सितंबर 2023 को दही हांडी उत्सव मनेगा. इस पर्व भगवान् कृष्णा की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है.
ये भी पढ़े : IND vs WI: विश्व कप 2023 के लिए TEAM INDIA के इन 3 खिलाड़ियों ने ठोकी दावेदारी
आखिर दही हांडी का उत्सव क्यों मनाया जाता है
दही हांडी महोत्सव का सीधा संबंध श्रीकृष्ण की बचपन की लीलाओं से है. भगवान कृष्ण बचपन में दही और मक्खन अत्यन्त प्रिय थे। श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ अपने पड़ोसियो के घरों से माखन को चुराकर अपने मित्रों को भी खिलाते थे. यही वजह है कि श्रीकृष्ण माखन-चोर के नाम से प्रसिद्ध हुए। श्रीकृष्ण की माखन चोरी से परेशान होकर गोपियों ने दही-माखन से भरे पात्र को ऊंचे स्थान पर लटकाना शुरू कर दिया. लेकिन श्रीकृष्ण ने गोपियों के तरकीब को विफल कर दिया, कृष्ण ने अब माखन चुराने के लिए अपने मित्रो के मानव पर्वत बनाने की योजना बनाई. भगवान कृष्ण की दही चुराने की इसी बाल लीला के कारण ही हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी महोत्सव मनाया जाता है.