.jpg)
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को एक पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित करते हुए भारत और हिंदूओं को लेकर बयानबाजी की। मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं।
मुनीर ने भारतीय मीडिया पर सोशल मीडिया पारंपरिक दुष्प्रचार के जरिए इतिहास बदलने का आरोप लगाया। इसके साथ ही इस पूरे मुद्दे को हिंदू मुस्लिम की ओर मोड़ने हुए कुख्यात मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वजों का मानना था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर संभव पहलू में अलग हैं।
"सभी पहलुओं में हिंदुओं से अलग"
मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के हर पहलुओं में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और आकांक्षाएं सभी हिंदुओं से अलग हैं। मुसलमानों और हिंदुओं का धर्म, सभ्यता, भाषा और संस्कृति पूरी तरह से अलग है। द्वि-राष्ट्र सिद्धांत हमेशा से पाकिस्तान के अस्तित्व का आधार रहा है।
पूर्वजों को किया याद
आसिम मुनीर ने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत हमेशा से पाकिस्तान के अस्तित्व का आधार बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए अपार बलिदान दिया और एक नया देश पाने के लिए उन्होंने बड़ा संघर्ष किया। इसके साथ ही मुनीर ने भारत के किसी भी कदम का कड़ा जवाब देने की बात कही।
कश्मीर हमारी ‘गले की नस’
इससे पहले 16 अप्रैल 2025 को इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन के दौरान असीम मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया था। उस समय भी मुनीर ने टू-नेशन थ्योरी का बचाव करते हुए उसे पाकिस्तान के अस्तित्व का आधार बताया था।
- Shraddha Mishra