Gangster A Love Story: महेश भट्ट ने किया कंगना रनौत को लेकर बड़ा खुलासा! डायरेक्टर अनुराग बसु से है ये कनेक्शन

गैंगस्टर के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने इसे "फिल्म गॉड" का आशीर्वाद कहा। उन्होंने कहा कि उस समय एक्ट्रेस कंगना रनौत एक अनछुई, जंगली ऊर्जा की तरह थीं।

28 April 2025

और पढ़े

  1. Operation Sindoor : पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन से बॉलीवुड में जोश, सितारों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
  2. Met Gala 2025 : SRK , Kiara और Diljit ने अपने डेब्यू से बिखेरा जलवा
  3. Met Gala 2025: डेब्यू करेंगे किंग खान, मेट गाला का आज से आगाज
  4. Nirmal Kapoor Passes Away : कपूर परिवार के सबसे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, गमगीन हुआ बॉलीवुड
  5. Ramayan First Look: 'रामायण' का पहला लुक WAVES 2025 में होगा रिलीज़, Ranbir-Sai की जोड़ी देखने को बेताब फैंस
  6. मूवी लवर्स के लिए मई का महीना खास, एक साथ रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
  7. Kartik Aaryan Nagzilla Movie: कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘नागजिला’ का ऐलान, पहली बार निभाएंगे सुपरनैचुरल किरदार
  8. Priyankit Breakup News Update : अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर के संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, खोल दिया यह राज
  9. Gold Rate Update: सोने ने लगाई तगड़ी छलांग, GST के साथ अब 10 ग्राम पहुंचा लाख रुपये के पार
  10. Jaat Worldwide Collection Day 11: सनी देओल की जाट ने 11वें दिन भी नहीं मानी हार, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल
  11. Kesari 2 को मिला Positive Reaction, पहले दिन ही धमाकेदार कमाई
  12. Odela 2 Release : Tamannaah Bhatia की 'ओडेला 2' हुई रिलीज, पूरी फिल्म में तमन्ना ने मचा दिया कोहराम!
  13. किच्चा सुदीप ने शेयर किया BRBFirstBlood का पोस्टर, कहा- "आज से शुरू हो रही यह यात्रा"
  14. Naagin 7 : Ekta Kapoor का ये शो ले सकता है, KKK 15 और Bigg Boss 19 की जगह, क्या है पूरा मामला?
  15. Laughter Chefs 2 : दिखेंगी Jasmine Bhasin, शो में लगेगा एंटरटेनमेंट के साथ ग्लैमर का तड़का

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म गैंगस्टरः ए लवस्टोरी के 19 साल पूरे होने पर कई यादें शेयर की। महेश भट्ट इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और इसे अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कंगना की तारीफ करते हुए उन्हें डायरेक्टर अनुराग बसु की चमत्कारिक खोज बताया। बता दें कि कंगना रनौत ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था।

"फिल्म गॉड" का आशीर्वाद

गैंगस्टर के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने इसे "फिल्म गॉड" का आशीर्वाद कहा। उन्होंने कहा कि उस समय एक्ट्रेस कंगना रनौत एक अनछुई, जंगली ऊर्जा की तरह थीं। महेश भट्ट ने कहा-" अनुराग बसु की सबसे बड़ी करामात कंगना रनौत को खोजना था। कंगना अपने पहले ही रोल में फीनिक्स की तरह उभरीं और 'गैंगस्टर' को उड़ने के लिए पंख दे दिए। फिर साउथ कोरिया एक अनपेक्षित, खूबसूरत चुनाव था। टूटे दिलों पर गिरती चेरी ब्लॉसम की नर्म बारिश; एक विदेशी धरती और प्रीतम का म्यूजिक।"

प्रीतम के संगीत ने किया जादू

फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग के लिए दक्षिण कोरिया जैसे अनोखे लोकेशन को चुना गया। दक्षिण कोरिया में गिरते चेरी ब्लॉसम और टूटे हुए दिलों की यह कहानी एक-दूसरे में अच्छे से घुल गई। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के संगीत की भी खूब तारीफ की। महेश भट्ट ने कहा कि प्रीतम के संगीत ने फिल्म में एक अलग ही जादू किया।

महेश भट्ट ने इन्हें बताया असाधारण

इस फिल्म में इमरान हाश्मी और शाइनी आहूजा ने अहम किरदार निभाया था। महेश भट्ट ने सभी की बात करते हुए उनकी एक्टिंग को असाधारण बताया। कंगना के बारे में खास तौर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंगना ने पहले ही किरदार में एक ऐसा भावनात्मक तूफान पैदा किया, जिसने ऑडियंस के दिलों को छू लिया।

फिल्म गैंगस्टर की तारीफ

महेश भट्ट ने फिल्म गैंगस्टर की तारीफ करते हुए कहा कि "गैंगस्टर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह प्यार, धोखे और टूटे हुए सपनों की धड़कती हुई कहानी थी। अनुराग बसु की यह सबसे बड़ी जीत थी, और कंगना रनौत इसका सबसे चमकता सितारा।"

-Shraddha Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X