.jpg)
बिहार में इस साल के अंत तक सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत की राजनीति में बिहार को एक महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है, सभी पार्टियां राज्य की जनता को लुभाने में लग गए हैं। ऐसे में जनता का मिजाज समझने के लिए चनपटिया विधानसभा सीट के पुराने आंकड़ो पर नजर डालते है।
क्षेत्र की स्थान और भौगोलिक संरचना
चानपटिया विधानसभा क्षेत्र बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। चनपटिया पश्चिमी चंपारण के मुख्यालय बगहा से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र के उत्तरी भाग में मोतिहारी और बगहा के कुछ हिस्से हैं, जो चंपारण को एक केंद्रीय स्थान प्रदान करते हैं। बता दें कि चानपटिया विधानसभा क्षेत्र एक सामान्य श्रेणी की सीट है और यह पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
2011 की जनगणना
2011 में हुई जनगणना के अनुसार, चनपटिया में अनुसूचित जाति (SC) मतदाताओं की संख्या लगभग 38,176 है, जो कुल आबादी का 13.86% हिस्सा है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के मतदाता लगभग 1,735 हैं, जो मात्र 0.63% हैं। सबसे दिलचस्प आंकड़ा मुस्लिम मतदाताओं का है, जिनकी संख्या लगभग 59,495 है — यानी कुल मतदाताओं का 21.6%।
वहीं, ग्रामीण बनाम शहरी मतदाता के समीकरण को देखें तो इस क्षेत्र में अत्यधिक ग्रामीण है। यहां लगभग 93.83% (2,58,444) मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जबकि मात्र 6.18% (17,022) मतदाता शहरी क्षेत्रों से आते हैं।
2020 में ये थे आकड़े
2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो चनपटिया विधानसभा में कुल मतदाता 2,75,439 थे और मतदान प्रतिशत 63.84% दर्ज किया गया। यह दर 2015 के विधानसभा चुनाव में भी 63.84% रही थी, यह आकड़े साफ करते है कि यहां मतदान का रुझान स्थिर बना हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां 63.05% मतदान हुआ था।
क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास
चानपटिया विधानसभा क्षेत्र में पहला विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ था। उस दौरान इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दबदबा रहा, जो कई दशकों तक कायम रहा। 1957 में हुए इस पहले चुनाव में केतकी देवी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 1962 से 1967 तक कांग्रेस के ही प्रमोद कुमार मिश्र इस सीट से बिधायक रहे। 1969 के चुनाव में SSP से हार के बाद 1972 में एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश प्रसाद वर्मा ने इस सीट पर जीत हासिल की।
1977 के चुनाव में जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद CPI के बीरबल शर्मा ने लगातार 1980 और 1985 में इस सीट पर जीत हासिल की। 1990 में जनता दल के प्रत्याशी कृष्ण कुमार मिश्र से हारने के बाद 1995 में फिर एक CPI के बीरबल शर्मा ने चानपटिया विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
2000 के चुनाव से ही BJP इस क्षेत्र में अपनी जीत का परचम लहरा रही है। 2000 के चुनाव में BJP प्रत्याशी कृष्ण कुमार मिश्र ने इस सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि BJP ने हर चुनाव में अपने प्रत्याशियों को बदला। पिछले चुनाव में BJP ने उमाकांत सिंह को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 83,828 वोटों से जीत हासिल की थी।
-Shraddha Mishra